✕
Chinese Satellite फोन से जुड़े आतंकी; Pahalgam हमले में बड़ा खुलासा
By EditorialPublished on
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों ने हमले के दौरान घटनास्थल के पास एक संदिग्ध 'Huawei सैटेलाइट फोन' की गतिविधि को ट्रैक किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आतंकी इस फोन के जरिए अपने विदेशी हैंडलर्स के सीधे संपर्क में थे। सुरक्षा एजेंसियां अब इस सैटेलाइट फोन के जरिए आतंकी नेटवर्क और उनकी साजिश की गहराई से पड़ताल कर रही हैं। इस खुलासे ने हमले की जांच को एक नए और बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंचा दिया है।

x
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की जांच में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ा सुराग हाथ लगा है। जांचकर्ताओं ने घटनास्थल के पास एक संदिग्ध 'Huawei सैटेलाइट फोन' की गतिविधि ट्रैक की है, जो हमले के समय वहीं सक्रिय था। गौरतलब है कि Huawei एक चीनी कंपनी है और भारत में इसके सैटेलाइट प्रोडक्ट्स पर प्रतिबंध लगा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि यह फोन पाकिस्तान या किसी अन्य विदेशी स्रोत से तस्करी कर भारत लाया गया था।
सूत्रों के मुताबिक, हमले में शामिल आतंकियों से कम से कम चार बार संपर्क साधा गया था। भीड़भाड़ के चलते हमलावर ड्रोन के जरिए हमला नहीं कर सके, लेकिन वे लगातार अपने हैंडलर्स के संपर्क में बने रहे। जांच में यह भी सामने आया है कि कम से कम दस लोग एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए हमले से पहले और उसके दौरान बातचीत कर रहे थे।
NIA ने संभाली जांच, गहन पड़ताल जारी :
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस आतंकी हमले की जांच का जिम्मा अपने हाथ में ले लिया है। अधिकारियों ने बताया कि एक पुलिस महानिरीक्षक, उपमहानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में विशेष टीम गठित की गई है, जो बैसरन घाटी इलाके में गहन जांच कर रही है। टीम आतंकियों के प्रवेश और निकासी बिंदुओं का बारीकी से निरीक्षण कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर हमले की पूरी साजिश का खुलासा करने में जुटी है। फॉरेंसिक और तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से घटनास्थल का सूक्ष्म परीक्षण किया जा रहा है ताकि हमले से जुड़े अहम सबूत जुटाए जा सकें।
अधिकारियों ने कहा कि यह हमला कश्मीर घाटी में हाल के वर्षों में हुए सबसे गंभीर आतंकी हमलों में से एक माना जा रहा है, और इसकी तह तक जाने के लिए हर एंगल से जांच की जा रही है।
यह भी पढे :

Editorial
Next Story
Related News
X
