बिहार चुनाव को लेकर बिहार में कई घटनाए घट रही है। हर एक पक्ष अपना चुनाव फार्मूला बनाने में होड़ लगी हुई नजर आ रही है। इस होड़ में सबसे आगे NDA चल रहा था। जैसे ही चुनाव की तारीखे समाने आयी वैसे ही कुछ ही दिनों में NDA ने आपना चुनावी फार्मूला सामने रखा था। परंतु कुछ सीटों को लेकर एकमत नहीं हो पा रहा था। अब यह पेच सूलझ गया है। महुआ की सीट अब चिराग पासवान को मिल चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, इस सीट को लेकर चिरग पासवान और उपेंद्र कुशवाह के बिच कुछ झगड़ा चल रहा था। इस सीट को लेकर सुलह करने की कोशिश की गई और यह कोशिश कामयाब भी हो गई है। उपेंद्र कुशवाह अब मान चुके है। इन्हे दोबार राज्य सभा भी भेजा जायेगा और साथ ही इन्हे १ विधान परिषद की भी सीट दी जाएगी। अप्रैल 2026 में कुशवाह का राजयसभा कार्यकाल भी समाप्त होने जा रहा है।


15 अक्टूबर बुधवार को उपेंद्र कुशवाह की केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ एक बैठक हुई है। उसके बाद उन्होंने कहा की , " हमारी अमित शाह के साथ चर्चा हुई है। हम उम्मीद करते है की अब हमें कोई कठिनाईयों से गुजरना ना पड़े। NDA की सर्कार बिहार में निश्चित रूप से कायम बानी रहेगी। " साथ ही उन्होंने कहा की महुआ की सीट के बारे में भी उनकी चर्चा हुई है। हलाकि उसकी घोषणा अब PC में होगी।


उपेंद्र कुशवाह का राजनितिक सफर देखे तो बहोत सी चीजे नजर आती है। 2000 - 2005 तक वे बिहार विधानसभा के सदस्य रहे है। उन्होंने उसके बाद बिहार विध्नसभमे समता पार्टी के उपनेता पद को भी 2002 - 2004 तक संभाला है। मार्च 2004 - फरवरी 2005 के बीच बिहार विधानसभा में समता पार्टी के नेता रहे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाली। इसके साथ ही 2010-2013 के बीच राज्यसभा के सदस्य रहे।



Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story