बिहार में चुनाव का शंखनाद शुरू हो चूका है। हर राजनितिक पक्ष अपनी अपनी चाले चलने में व्यस्त है। ऐसे में ही NDA का सीटों का फॉर्मूला बन चूका है। जिसमे JDU को बड़ा भाई घोषित हुई है। वही दूसरे नंबर पर BJP को रखा गया है। JDU कुछ 102 सीटों पर और BJP 101 सीटों के लिए आपने डाव फेकेंगी। वही दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के पक्ष LJP (R) को केवल 25 सीटों की साझेदारी मिलेगी। ऐसे ही केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के HAM को 8 और उपेंद्र कुशवाह के RLM को 7 सीटों पर चुनाव लड़ना पड़ेगा। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार (10 अक्टूबर) को शुरू हो गई है।


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। पहले चरण में उम्मीदवार 17 अक्टूबर तक अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जबकि नामांकन की जांच 18 अक्टूबर को होगी। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर तय की गई है। आयोग ने सभी जिलों को दिशा-निर्देश भेज दिए हैं और मतदान से पहले सुरक्षा व्यवस्था व मतदान केंद्रों की अंतिम सूची तैयार की जा रही है।

पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा, जिसमें 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जिन जिलों में वोटिंग होनी है, उनमें पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, बक्सर और भोजपुर जैसे प्रमुख जिले शामिल हैं। चुनाव आयोग ने इन इलाकों में संवेदनशील बूथों की पहचान कर सुरक्षा बलों की तैनाती की तैयारी भी शुरू कर दी है।

राज्य में दूसरे और आखिरी चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा, जिसमें 122 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी। इस बीच, सत्ता पक्ष एनडीए और विपक्षी महागठबंधन दोनों ने अब तक अपने उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक नहीं की है। सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय होने के बाद अब जल्द ही दोनों गठबंधन अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकते हैं। चुनावी माहौल गरमाने लगा है और बिहार की सियासत एक बार फिर दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है।

Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story