Bihar Elections 2025 : BJP का नया दांव; बिहार चुनाव में हुई मैथिली ठाकुर की एंट्री!
Bihar Elections 2025 : लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने बीजेपी की सदस्यता लेकर राजनीति में कदम रख दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उन्हें बिहार की अलीनगर सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

Bihar Elections 2025 : बिहार में चुनावी जंग छिड़ी हुई नजर आ रही है। हर पक्ष अपनी अलग अलग चाले चल रहां है। ऐसे में ही BJP ने भी अपना हुक्म का इक्का चलाया हुआ नजर आ रहा है। 14 अक्टूबर को BJP ने मशहूर गायिका मैथिलि ठाकुर को अपने पक्ष में स्थान दिया है। हालांकि कुछ दिनों से मैथिलि ठाकुर BJP की सदस्यता लेगी ऐसे चर्चे चल रहे थे। आज इन्ही चर्चाओं को पूर्णविराम मिला है। बिहार के BJP चीफ दिलीप जयसवाल ने मैथिली को BJP की सदस्यता बहाल की है। सूत्रों के अनुसार मैथिलि को अलीनगर इलाका मिल गया है। शुरू में ऐसे कहा जा रहा था की उन्हें बिहार के बेनिपट्टिका इलाका दिया जायेगा , परंतु जैसे ही BJP की पहली लिस्ट सामने आई तो उसमे उनका नाम कही दिखाई नहीं दिया।
मैथिलि के आलावा भभुआ से RJD के विधायक भरत बिंद ने भी BJP का सदस्यत्व लिया है। इस मौके का फायदा उठाते हुए दिलीप जयसवालने कहा की विपक्ष अब सबसे ज्यादा हताशा में है। बस अभी डिप्रेशन में ही जाने वाला है। विपक्ष सिर्फ मीडिया में अफवाहें फैलाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ऐसे शिगूफे हकीकत नहीं बदल सकते।
बीजेपी में नए नेताओं के शामिल होने के बाद बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने एनडीए की ताकत को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि एनडीए अब पांच पांडवों की तरह एकजुट है और इस मजबूत एकता के साथ विधानसभा चुनाव में उतर चुका है। जायसवाल का दावा है कि जनता का मन बन चुका है और इस बार भारी बहुमत से एनडीए की सरकार बनने जा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि आरजेडी और कांग्रेस के कई विधायक जल्द ही बीजेपी में शामिल होंगे। जायसवाल ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि “विपक्ष का टायर पंक्चर हो गया है, अब उसमें हवा नहीं बची।” उन्होंने कहा कि एनडीए ने ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ गठबंधन धर्म निभाया है, इसलिए जनता भी अब उसी पर भरोसा जता रही है।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
