✕
संगीत से सियासत तक मैथिली का नया आगाज़ ; क्या BJP के साथ लड़ेंगी चुनाव?
By Manyaa ChaudharyPublished on
बिहार में विधानसभा चुनाव की लहर एक बार फिर से उजागर हो उठी है और कई नेता इसके परिणाम को अपने पक्ष में रखना चाहते हैं। कई पार्टियों ने अभी से अपनी योजनाएं शुरू कर दी हैं। इन सब के बीच अब सियासत की जंग लड़ने आने वाली हैं प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर।

x
मैथिली ठाकुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विनोद तावड़े
बिहार: चुनावी दलों ने एक बार फिर बिहार एलेक्शंस पर अपना निशाना साधा है। इस वर्ष बिहार एलेक्शंस को जीतने के लिए कई पक्षों ने अपनी योजनाएं शुरू कर दी हैं। सभी राजनीतिक दलों को चुनाव लड़ने और उसके परिणाम का इंतज़ार है। इसी बीच एक जानी-मानी शख्सियत ने राजनीतिक दुनिया में कदम रखने का विचार सामने रखा है। इस बार संभावना है की, बिहार राज्य के मिथिला की प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर बिहार-दरभंगा के अलीनगर से चुनाव लड़ सकती हैं।
रविवार 5 अक्टूबर 2025 को मैथिली ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाक़ात की थी। इस मुलाक़ात में बीजेपी के नेता नित्यानंद राय और मैथिलि के पिता भी मौजूद थे। हाल ही में बिहार के विधानसभा चुनाव की तारीख़ घोषित हुई है। ऐसे में मैथिली का इन दिग्गज नेताओं से मिलना, एक तरह से उनके जीवन में आने वाले नए पड़ाव की ओर संकेत देता है।
मैथिली ठाकुर 25 वर्ष की प्लेबैक सिंगर हैं। इनकी कला विश्वभर में प्रसिद्ध है और इनके फैंस इनकी कला को बहुत पसंद करते हैं। वह बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली हैं और बचपन से ही उन्हें गाना गाने का शौक था। मैथिली ने अब तक हिंदी, भोजपुरी, मराठी जैसे भाषाओं में बहुत से भजन और प्रसिद्ध गाने गाए हैं। उनको 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने, 'नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड' से सम्मानित किया था। मैथिली ने अपनी सिंगिंग करियर की शुरुवात बहुत ही छोटी उम्र में की थी।
केवल 10 साल की उम्र में इन्होंने अलग अलग म्यूजिक फंक्शन्स और जगरातों में गाना शुरु किया। और ऐसे ही बढ़ते-बढ़ते उन्होंने सिंगिंग शो में अपना कदम रखा। मैथिली ने 'इंडियन आइडल जूनियर' और 'राइजिंग स्टार' सीजन 1 में एक कंटेस्टेंट के रूप में गई थी। पर इन दोनों रियलिटी सिंगिंग शो में से किसी में भी वो जीत नहीं पाई।
हालांकि मैथिली की आवाज़ को लोगों ने बहुत प्यार दिया और पसंद किया था जिसके चलते बहुत कम समय में वे प्रसिद्ध हो गई थी। 2016 में मैथिली ने 'आई जीनियस यंग सिंगिंग स्टार' कॉम्पिटिशन जीता था और इसके बाद उन्होंने बहुत से लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। और अब उनके फैंस को इंतज़ार है के कब मैथिली सियासी जंग में आगे बढ़ेंगी।
सूत्रों के मुताबिक मैथिली ने ये बयान दिया की अगर उन्हें मौका मिला तो वे अपने गाँव मधुबनी या फिर दरभंगा से चुनाव लड़ना चाहेंगी। क्योंकि इन क्षेत्रों में उनका बचपन बीता है और उन्हें इन जगहों की ज़्यादा जानकारी है। मैथिली ने ये भी साझा किया के बीजेपी नेता नित्यानंद राय और प्रभारी विनोद तावड़े से उन्होंने बिहार की प्रगति और सुधार पर विचार-विमर्श किया है। वो खुद भी किसी अच्छी खबर का इंतज़ार कर रही हैं।
मैथिली ने बातों-बातों में अपने सिंगिंग करियर के बारे में कहा की वे गाना नहीं छोड़ेंगी और प्रभु के साथ जन-सेवा भी होगी। मैथिली ने अपना एक इशारा बीजेपी के साथ काम करने के तरफ साधा है और उन्होंने बताया के कैसे इस पार्टी से उनकी प्रगतिशील सोच मिलती है। और उन्होंने बताया की प्रधानमंत्री मोदी के काम को देख कर उनके मन में चुनाव लड़ने की रूचि जागी।
- मैथिली ठाकुर Newsमैथिली ठाकुर Updatesमैथिली ठाकुर ageमैथिली ठाकुर imagesमैथिली ठाकुर songsमैथिली ठाकुर storyMaithili Thakur AgeMaithili Thakur kon haiBihar NewsDarbhangaMaithili Thakur ka gaon konsa haiमैथिली ठाकुर kon haiMithilaBihar UpdatesBihar elections 2025बिहार एलेक्शंस 2025IndiaVidhansabha Chunav Biharविधानसभा चुनाव Updatesविधानसभा चुनाव बिहारPratahkal NewsMaithili ThakurMaithili Thakur ElectionBJP candidateBJP Ticket Bihar ElectionBihar Election 2025Madhubanimaithili thakur To Join BJPMaithili Thakur Bihar ElectionBihar election 1st phasebihar election 2nd phasebihar election dateBihar Election Date 2025Bihar election datesBihar election newsBJPRJDCongressJDUबिहार चुनावबिहार चुनाव 2025मैथिली ठाकुरमैथिली ठाकुर बिहार चुनावमैथिली ठाकुर बीजेपी में शामिलमैथिली ठाकुर बीजेपी में शामिल होने की अटकलेंबिहार चुनाव समाचार

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
Next Story
Related News
X
