६ अक्टूबर सोमवार के दिन सुप्रीम कोर्ट में नियमित रूप से सुनवाई जारी थी। इसी दौरान कोर्ट के एक वकील ने सामने आते हुए भारत के चीफ जस्टिस (CJI) B . R . Gavai पर जुता फेंका। जिससे कोर्ट का कामकाज कुछ समय के लिए आहत हुआ। सौभाग्यवश इस घटना के दौरान CJI Gavai को कोई शारीरिक चोट नहीं आई। वह जूता केवल उनके पैर तक ही गया। इस घटना के वजह से भारतीय न्यायपालिका के इतिहास पर नकारात्मक छाया पड़ी है। इस घटना के बावजूद उन्होंने कोर्ट की दलीले जारी रखने का आदेश दिया। साथ ही कहा की इस घटना से उन्हें कोई भी फर्क नहीं पड़ता। जिस वकील ने यह कृत्य किया है उसके खिलाफ कोर्ट के सुरक्षाकर्मियोंने कड़ी करवाई की है।तो आईये जानते है इस मामले के बारे में विस्तार से।


यह कृत्य करने वाले वकील का नाम राकेश किशोर है। इस वारदात के बाद कोर्ट के स्टाफ ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। इस घटना के दौरान राकेश किशोर चिल्ला रहे थे। पोलिस रिपोर्ट के अनुसार राकेश SC बार असोसिएशन के रजिस्टार सदस्य है। वो दिल्ली के मयूर विहार इलाके में स्थित है। राकेश किशोर ने दिल्ली बार काउंसिल में २००९ में आपने नामंकन किया था। राकेश के पास सुप्रीम कोर्ट बार असोसिएशन , दिल्ली बार असोसिएशन और शाहदरा बार असोसिएशन के सदास्यता कार्ड भी है।


CJI Gavai ने कुछ दिनों पहले याने 16 सितंबर को खजुराहो के जवारी मंदिर में भगवान विष्णु की सात फुट ऊंची मूर्ति के पुनर्निर्माण और पुनः स्थापना के लिए याचिका पर टिपणी कर दी थी. जिस टिपणी का काफी विरोध हुआ था। इस मामले से जुडी याचिका को खारिज करते हुए CJI Gavaiने याचिकाकर्ता को प्रार्थना करने की सलाह दी। उन्होंने कहा की, "यह मुकदमा कोर्ट ख़ारिज करता है। जाओ और इस मामले में भगवान को ही कुछ करने के लिए कहना। आप कहते हो की आप भगवान विष्णु के कट्टर भक्त हो, तो अब जाओ और उनसे प्रार्थना करो। यह एक पुरातन वास्तु है, यह पुरतत्विक स्थल है जो ASI के अंतर्गत आता है। इसलिए उनकी अनुमति भी महत्वपूर्ण है। "



Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story