जाते-जाते सताएगा मानसून! 17 राज्यों में भारी बारिश और तूफानी हवाओं का रेड अलर्ट, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी|
मानसून की वापसी के बीच मौसम विभाग ने 17 राज्यों में तेज आंधी, भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग द्वारा कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी के बीच तटीय क्षेत्र में आंधी और बारिश का दृश्य।
मानसून की विदाई के साथ ही मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, और देश के कई हिस्सों में मौसम विभाग (IMD) ने एक डराने वाला अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 14 अक्टूबर को देश के 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मानसून के जाते-जाते सुबह और रात के समय हल्की ठंडक का अहसास भी होने लगा है।
इन 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 अक्टूबर को जिन 17 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं। पहाड़ी राज्यों में लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की हिदायत दी गई है, क्योंकि वहां लैंडस्लाइड की चेतावनी भी दी गई है। इसके अलावा, मछुआरों को भी तूफान के दौरान समुद्र के आसपास न जाने की सख्त सलाह दी गई है।
प्रमुख राज्यों और शहरों का तापमान व मौसम का हाल
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने बारिश और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। यहाँ 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश: यूपी के गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, देवरिया, आजमगढ़, जौनपुर, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, बहराइच, मथुरा, आगरा और कानपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। यहाँ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
बिहार: बिहार के नालंदा, गया, मुजफ्फरपुर, सहरसा, कटिहार, दरभंगा, रोहतास, समस्तीपुर, पूर्णिया, किशनगंज, औरंगाबाद, सारण और सुपौल में भारी बारिश के साथ तूफान की चेतावनी है। यहाँ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। पटना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश: पन्ना, झाबुआ, मुरैना, अलीराजपुर, सीधी, इंदौर, श्योपुर, सतना और देवास में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। यहाँ हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। भोपाल में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
राजस्थान: झुंझुनू, बारां, श्रीगंगानगर, अलवर, टोंक, बीकानेर, उदयपुर, हनुमानगढ़ और बारां में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी दी गई है। जयपुर में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
हिमाचल प्रदेश: किन्नौर, चंबा, सिरमौर, सोलन, मंडी, ऊना, बिलासपुर और कुल्लू में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है। यहाँ 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चल सकती है। मनाली में आज अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
उत्तराखंड: ऋषिकेश, बागेश्वर, नैनीताल, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग और उधमसिंह नगर में तूफानी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहाँ तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। देहरादून में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा।