उत्तराखंड में करवा चौथ के अवसर पर राज्य सरकार ने महिला कार्मिकों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को अवकाश घोषित करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इस निर्णय के जरिए राज्य सरकार ने महिलाओं की आस्था, पारिवारिक परंपराओं और सांस्कृतिक भावनाओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि करवा चौथ महिलाओं की आस्था, प्रेम और पारिवारिक विश्वास से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। राज्य सरकार महिलाओं की भावनाओं, आस्था और परंपराओं का सम्मान करते हुए उनके हितों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि विकास के साथ-साथ समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक पर्वों से जुड़ी भावनाएं भी सशक्त हों। उन्होंने कहा कि करवा चौथ जैसे पर्व परिवारों में प्रेम, विश्वास और आपसी समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।

राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, उत्तराखंड की महिला कार्मिकों को 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इस निर्णय के माध्यम से महिलाओं की धार्मिक आस्था और पारंपरिक पर्वों के महत्व के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को रेखांकित किया है।

Tags: