एटा। राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया के तहत पंचम और अंतिम चरण के लिए रिक्त सीटों के सापेक्ष पुनः विकल्प प्राप्त करने तथा नवीन ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा यह प्रक्रिया शुरू की गई है।

प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, डॉ. मौ. आसिफ ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट www.scvtup.in पर उपलब्ध ADMISSION TAB में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए निर्धारित ऑनलाइन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड अथवा इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि पंचम/अंतिम चरण की यह प्रक्रिया 06 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 11 अक्टूबर 2026 की रात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन एवं विकल्प प्रक्रिया पूर्ण करना सुनिश्चित करना होगा। रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश की इस अंतिम चरण की प्रक्रिया में निर्धारित समयसीमा का पालन महत्वपूर्ण रहेगा।

Tags: