हापुड़ में मिशन शक्ति 6.0 के तहत एंटी रोमियो स्क्वाड का एक्शन, बाजारों में चेकिंग
हापुड़ में महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए पुलिस ने प्रमुख बाजारों व पार्कों में चेकिंग अभियान चलाकर हुड़दंगियों को चेतावनी दी।
पुलिसकर्मी हापुड़ के बाजार में एक संदिग्ध युवक से पूछताछ करती दिख रही हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान (फेज-6.0) के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए हापुड़ में पुलिस प्रशासन सतर्क है। मंगलवार को जनपद के विभिन्न थानों की एंटी रोमियो स्क्वाड और महिला सुरक्षा दल ने बाजारों, सार्वजनिक पार्कों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध लड़कों और युवकों से पूछताछ की।
महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने, उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस टीमों ने जनपद के प्रमुख बाजारों, कस्बों, गांवों और सार्वजनिक पार्कों सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन जांच की। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों के आसपास घूम रहे संदिग्ध युवकों पर विशेष नजर रखी गई और उनसे कड़ी पूछताछ की गई।
अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने अनावश्यक रूप से घूमने वाले युवकों को सख्त हिदायत देते हुए चेतावनी दी कि वे सड़कों पर बिना किसी कारण हुड़दंग न करें और न ही जमावड़ा लगाएं। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं के लिए ऐसा सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना है, जिसमें वे बिना किसी डर या संकोच के आवागमन कर सकें।
हापुड़ पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है। मिशन शक्ति 6.0 के तहत एंटी रोमियो स्क्वाड और महिला सुरक्षा दल की सक्रियता से सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जा रही है, ताकि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़े अभियान को प्रभावी बनाया जा सके।