गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर उर्फ सहाबपुर निवासी साबिर ने पड़ोस के तीन लोगों पर गाली-गलौज करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

साबिर ने तहरीर में बताया कि 29 सितंबर की सुबह करीब सात बजे उसके पड़ोसी बाबू पुत्र जफरुद्दीन, अनीश और समीर पुत्र इजरुद्दीन ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के बाद जाते समय आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद साबिर थाने पहुंचा और मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।