तस्वीर में नहर के पानी में दो शव तैरते हुए दिख रहे हैं।

एटा जिले के मिरहची थाना क्षेत्र में कुटैना माफी गांव के समीप हजारा नहर में गुरुवार को सगे देवर-भाभी के शव तैरते मिले। नहर में एक साथ दो शव दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर मिरहची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान पंकज कुमार पुत्र गिरीश चंद्र और उसकी भाभी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। दोनों कासगंज जिले के रहने वाले थे। दोनों की तलाश बीते नौ दिनों से की जा रही थी। दरअसल, 8 सितम्बर को देवर-भाभी ने कासगंज जिले के नदरई स्थित नहर में छलांग लगा दी थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस और फ्लड टीम लगातार दोनों की तलाश में जुटी थी।

गुरुवार को करीब साढ़े दस बजे मिरहची क्षेत्र के कुटैना माफी स्थित हजारा नहर में दोनों के शव तैरते हुए मिले। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला और उनकी शिनाख्त की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक महिला के पति पंकज ने बताया कि मृतकों में एक उसका भाई और दूसरी उसकी पत्नी प्रियंका है। उसने बताया कि वह पानीपत रहता था, जबकि उसका भाई गांव में रहता था। किसी ने फोन करके उसकी पत्नी को बुलाया था। पंकज ने यह भी बताया कि उसकी गांव में दुश्मनी है और उसने गांव से ही कोर्ट मैरिज की है। उसका कहना है कि उसका भाई इस तरह खुदकुशी नहीं कर सकता।

मामले में मिरहची थाना प्रभारी विदेश राठी ने बताया कि नहर से शव मिलने की सूचना मिली थी। दोनों शवों को बाहर निकालकर कब्जे में लिया गया और पंचनामा की प्रक्रिया पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों की पहचान हो चुकी है और दोनों सगे देवर-भाभी हैं। थाना प्रभारी के अनुसार, दोनों के हाथ बंधे हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नहर में नौ दिन बाद मिले दोनों शवों और हाथ बंधे होने की जानकारी के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के साथ पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

Tags: