तस्वीर में एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र में सड़क किनारे पेड़ों और झाड़ियों के बीच खाई में पलटी हुई कार दिखाई दे रही है।

एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में नायरा पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार वेगनार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में पलट गई। हादसे में कार चालक मामूली रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर चालक को कार से सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात प्रभारी केके लोधी और लिप्टन चौकी इंचार्ज अभिषेक वस्तल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम खाई में पलटी कार को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।

Tags: