मवई इस्लामपुर रोड पर गंदे पानी का सैलाब, जलभराव से परेशान वार्डवासियों ने किया प्रदर्शन
चंदौली के मवई इस्लामपुर रोड पर जलभराव और घरों में गंदा पानी घुसने से परेशान वार्डवासियों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया।
चंदौली के मवई इस्लामपुर रोड पर जल निकासी की मांग को लेकर नगर पालिका के बाहर प्रदर्शन करते हुए स्थानीय वार्डवासी।
मवई इस्लामपुर रोड पर गंदे पानी का सैलाब, जलभराव से परेशान वार्डवासियों ने किया प्रदर्शन
चन्दौली। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 और 11 के बीच मवई इस्लामपुर रोड पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से नाबदान का गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया है। अब जलभराव की स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि यह गंदा पानी आसपास के घरों में भी घुसने लगा है। इससे स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लंबे समय से बनी जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से नाराज वार्डवासियों ने बुधवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। वार्डवासियों का कहना है कि जल निकासी की समस्या काफी समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं होने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।
प्रदर्शन के दौरान वार्डवासियों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराने की मांग की। साथ ही सड़क पर जमा गंदे पानी की तत्काल निकासी, नाली की सफाई और स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराने की मांग रखी। लोगों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जलभराव के कारण लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।