अलीगंज में घर पर काम करती महिला को काले सांप ने डंसा, सीएचसी में भर्ती
| हालत बिगड़ने पर देवर भीमचंद्र सीएचसी ले गए। डॉ. शक्ति मीणा के अनुसार प्राथमिक उपचार शुरू कर स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
काले सर्प के डंसने के बाद अलीगंज सीएचसी में उपचार कराती महिला, देवर भीमचंद्र साथ में मौजूद हैं।
थाना अलीगंज क्षेत्र में घर पर काम कर रही 38 वर्षीय महिला को काले सर्प ने हाथ की उंगली में डंस लिया। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। महिला की हालत बिगड़ने पर उसके देवर भीमचंद्र ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अलीगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार ममता देवी (38) पत्नी संत कुमार निवासी एटा रोड घर में काम कर रही थीं। इसी दौरान एक काले सर्प ने उनके हाथ की उंगली में डंक मार दिया। सर्पदंश के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने बिना देरी किए उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
महिला के देवर भीमचंद्र ने बताया कि उनकी भाभी घर पर काम कर रही थीं। इसी दौरान काले सर्प ने उनके हाथ की उंगली में डंस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही वह उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लेकर पहुंचे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज के चिकित्साधिकारी डॉ. शक्ति मीणा ने बताया कि सर्पदंश की शिकार महिला को अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकों ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। घर में काम करते समय हुई इस घटना के बाद महिला का अस्पताल में उपचार जारी है।