अलीगंज पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की।

अलीगंज में अवैध जुए के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 4900 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

जनपद में अवैध जुआ और सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन में की गई। थाना अलीगंज पुलिस को मुखबिर के माध्यम से क्षेत्र में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जुआ खेल रहे दो लोगों को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान योगेंद्र कुमार पुत्र फूल सिंह निवासी अगौनापुर थाना अलीगंज और राजीव पुत्र रामदास निवासी हिरदेपुर थाना अलीगंज, जनपद एटा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 4900 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए गए।

इस मामले में थाना अलीगंज में दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 280/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर थाने स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हिरदेश दुबे, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल मिलन शामिल रहे।

Tags: