तस्वीर में वेदांती अहारी खुले मैदान और हरियाली के बीच नजर आ रही हैं।

नयागांव। आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, थाना की छात्रा वेदांती अहारी पुत्री मुकेश अहारी का 19 वर्ष आयु वर्ग की जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य खेमराज प्रजापत ने बताया कि जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हाल ही में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव (मावली) में किया गया था। प्रतियोगिता में वेदांती अहारी ने अपने खेल प्रदर्शन से चयन कमेटी को प्रभावित किया, जिसके आधार पर उनका राज्य स्तर के लिए चयन किया गया।

सहायक निदेशक ईश्वर लाल पटेल ने बताया कि राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गजूपुरा, करौली में आयोजित होगी। वेदांती अहारी के राज्य स्तर पर चयन होने पर विद्यालय परिवार, ग्रामीणों एवं क्षेत्र के खेल प्रेमियों में हर्ष है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।

Tags: