खेरवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध टोपीदार बंदूक रखने के आरोप में कन्हैयालाल डामोर गिरफ्तार

खेरवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध टोपीदार बंदूक रखने के आरोप में कन्हैयालाल डामोर को गिरफ्तार किया। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Update: 2026-07-29 08:44 GMT

खेरवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से रखी गई टोपीदार बंदूक के मामले में कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया और उसके विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

थानाधिकारी मनमंथ आढ़ा के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कन्हैयालाल पुत्र नारायणलाल डामोर मीणा (46 वर्ष), निवासी बंजरिया फला बिचला, थाना खेरवाड़ा, जिला उदयपुर को अवैध रूप से अपने कब्जे में टोपीदार बंदूक रखने के आरोप में गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है तथा मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक दिग्विजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रकरण की जांच सहायक उपनिरीक्षक बंशीलाल द्वारा की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News