ऋषभदेव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर लिया पुलिस कस्टडी में
ऋषभदेव थाना पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस कस्टडी में लिया। जानिए आरोपी की पहचान, कार्रवाई से जुड़े सभी आधिकारिक विवरण और पुलिस का आगे का रुख।
खेरवाड़ा। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत ऋषभदेव थाना पुलिस ने एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में दर्ज इस्तगासा के आदेश पर पुलिस कस्टडी में लिया है।
थानाधिकारी हेमंत अहारी के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शब्द देव उर्फ लालूराम पुत्र स्व. दशरथ कलूसा मीणा (31 वर्ष), निवासी कनेली फला, कागदर भाटिया, थाना ऋषभदेव को बीएनएसएस की धारा के तहत संबंधित प्रकरण में गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में दर्ज इस्तगासा के आदेश के अनुसार पुलिस कस्टडी में लिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई को सहायक उप निरीक्षक रमेश चंद्र ने अंजाम दिया। ऋषभदेव थाना पुलिस ने बताया कि वांछित अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून से बचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।