पाटिया थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शांति भंग की आशंका में चार गिरफ्तार, पाबंद कर जमानत पर किया रिहा

पाटिया थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शांति भंग की आशंका के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 एवं 170 के तहत कार्रवाई के बाद सभी को पाबंद कर जमानत पर रिहा किया गया। जानिए पूरी पुलिस कार्रवाई।

Update: 2026-07-28 09:08 GMT

खेरवाड़ा, उपखंड नयागांव के पाटिया थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए शांति भंग की आशंका के आरोप में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थाना अधिकारी रमेश चंद्र के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गोविंद कुमार पुत्र कावा परमार (28) निवासी बदनपुरा कनबई, विकेश पुत्र ललित परमार (21) निवासी माली फला महुवाल, अनिल पुत्र शंकर परमार (20) निवासी बदनपुरा कनबई तथा अजीत कुमार पुत्र कांतिलाल परमार (42) निवासी घोड़ला फला, कनबई शामिल हैं।

चारों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 एवं 170 के तहत कार्रवाई की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को पाबंद कर जमानत पर रिहा कर दिया गया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक प्रभुलाल द्वारा की गई। थाना अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Tags:    

Similar News