पचपदरा में पीएम मोदी की 1.05 लाख करोड़ विकास परियोजनाओं का लाइव प्रसारण, राजस्थान में नई उड़ान

पचपदरा में पीएम मोदी के 1.05 लाख करोड़ विकास कार्यों का लाइव प्रसारण झाडोल में देखा गया, रिफाइनरी व मेट्रो परियोजनाओं की बड़ी सौगात।

Update: 2026-07-04 11:43 GMT

राजस्थान की विकास यात्रा को आज नई दिशा और गति उस समय मिली जब विधानसभा झाडोल मंडल में पंचायत समिति के सभागृह में पचपदरा जिला बालोतरा में आयोजित कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट देखा गया। इस अवसर पर भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगभग 1 लाख पांच हजार करोड़ रुपए के कार्यों का शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया गया। साथ ही 79 हजार करोड़ से अधिक की लागत से तैयार राजस्थान रिफाइनरी को राष्ट्र को समर्पित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 13 हजार करोड़ से अधिक लागत की जयपुर मेट्रो फेस टू का शिलान्यास भी किया गया, वहीं यमुना जल परियोजना सहित 50 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। इस पूरे आयोजन का सीधा प्रसारण झाडोल पंचायत समिति सभागृह में टीवी के माध्यम से देखा गया।

विधानसभा मीडिया संयोजक जीतू भाई शुक्ला ने बताया कि इस कार्यक्रम को झाडोल पंचायत समिति सभागृह में लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से देखा गया। इस दौरान पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य भंवर सिंह पवार, झाड़ोल मंडल अध्यक्ष शंकर लाल गाडरी, विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह राजावत, तहसीलदार सीताराम बोरीवाल, मंडल उपाध्यक्ष लाल सिंह राणावत, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवीलाल गायरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज पुरबिया, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजू निमावत, दिव्या जैन, लोकेश माली, भरत सिंह झाला, संदीप सुथार, मनीष देव जोशी, मुकेश गोयल और गजेंद्र सिंह झाला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News