खेरवाड़ा उपखंड के नयागांव के पहाड़ा थाना क्षेत्र में रास्ते जाते एक व्यक्ति को रोककर गाली-गलौज करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रार्थी कांति पुत्र कालू निवासी महुवाल की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दी कि रास्ते जाते समय उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने धारा 126(2), 115(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पहाड़ा एसएचओ राजेश कुमार मीणा के निर्देशन में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच हेड कांस्टेबल वीरेंद्र द्वारा की जा रही है। पुलिस मामले में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

Tags: