एमबीसी के 59 नवनियुक्त कांस्टेबलों का प्रशिक्षण शमशी में पूरा, तैनाती जल्द
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू स्थित शमशी में प्रशिक्षण पूरा कर 59 जवान आगामी ड्यूटी के लिए तैयार, एमबीसी कमांडेंट ने दी शुभकामनाएं।
हिमाचल प्रदेश के शमशी में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद आगामी तैनाती के लिए तैयार मेवाड़ भील कोर के नवनियुक्त जवान।
खेरवाड़ा। मेवाड़ भील कोर (एमबीसी) खेरवाड़ा के 59 नव नियुक्त कांस्टेबलों ने हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू स्थित शमशी में अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी जवान आगामी ड्यूटी के लिए तैयार हैं।
इस संबंध में एमबीसी कमांडेंट निरंजन चारण ने सूचना प्रेषित कर नवनियुक्त कांस्टेबलों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर सभी जवानों को बधाई दी और आगामी ड्यूटी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
हिमाचल प्रदेश के शमशी में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले इन 59 कांस्टेबलों की अब आगामी ड्यूटी के लिए तैनाती की तैयारी है। प्रशिक्षण पूरा होने के साथ ही सभी नवनियुक्त जवान अपनी अगली जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हो गए हैं।