मावली, 15 अगस्त, शनिवार। मावली में ब्लॉक स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को पीएम श्री मावली स्कूल में सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियों और देशभक्ति के माहौल के बीच आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रेरणा नोसालिया ने की, जबकि मुख्य अतिथि मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी रहे।

समारोह में मावली एवं घासा के तहसीलदार मुख्य अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में कैलाश गाडरी, नंद लाल खटवड़, निर्मल लोढ़ा, मोहन लाल जाट सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। ध्वजारोहण के समय पीएम श्री मावली स्कूल की ओर से राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा परेड निरीक्षण एवं प्रदर्शन हुआ। अतिथियों ने ध्वज को सलामी दी।

अतिथियों के आसन ग्रहण करने के बाद स्वागत समिति के सदस्यों ने तिलक लगाकर, उपरणा ओढ़ाकर और मेवाड़ी पाघ पहनाकर उनका स्वागत-अभिनंदन किया। समारोह में मावली के दोनों पीएम श्री नवोदय विद्यालय एवं मावली के प्रधानाचार्य तथा सुख लाल गुर्जर एसीबीईओ प्रथम की उपस्थिति रही।

समारोह के दौरान राजकीय सनातकोत्तर महाविद्यालय मावली की ओर से ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। खुश वीर सिंह चारण ने तिरंगा गीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद प्रतिभाओं, विद्यार्थियों, कार्मिकों और विभिन्न विभागों का पारितोषिक एवं सम्मान किया गया।

ए डिवाईन स्कूल ने भारत की संस्कृति पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। राजकीय बालिका मावली गाँव की ओर से महिला सशक्तिकरण पर नृत्य नाटिका, जवाहर नवोदय विद्यालय की ओर से योगा नृत्य, पीएम श्री मावली स्कूल की ओर से राजस्थान लोक नृत्य और ‘मौबाईल का नशा’ प्रस्तुत किया गया। स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल ने ‘धन्य है महारो देश बिकानो’ नृत्य, उदयपुर पब्लिक स्कूल ने कन्या भ्रूण हत्या पर नृत्य नाटिका, विद्या निकेतन ने देशभक्ति पैरोडी ‘वैलकम टू राजस्थान’, माई फस्ट स्टेप स्कूल ने ‘महिलाओं की उड़ान’ नृत्य प्रस्तुति तथा आलोक दीप स्कूल ने राजस्थानी नृत्य ‘चिरमी’ की प्रस्तुति दी।

समारोह में घासा क्षेत्र के पत्रकारों का सम्मान भी किया गया। हालांकि, स्थानीय पत्रकारों ने समारोह से दूरी बनाई। इस अवसर पर मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी ने उद्बोधन दिया।

समारोह का संचालन दिलिप त्रिपाठी ने किया। विभिन्न विद्यालयों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रतिभाओं के सम्मान और देशभक्ति कार्यक्रमों के साथ मावली का ब्लॉक स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न हुआ।

Tags: