बायडी के मां खड़क्वा धाम में नवरात्रि समापन पर जवारा विसर्जन करते श्रद्धालु।   

राजस्थान के खेरवाड़ा क्षेत्र के ग्राम बायडी स्थित प्राचीन मां खड़क्वा धाम में शारदीय नवरात्रि महोत्सव का समापन मंगलवार शाम को जवारा विसर्जन के साथ श्रद्धा और भक्तिभाव से हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल रहा और माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

आचार्य प्रभाशंकर त्रिवेदी के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। जवारा धारण कर पहुंचे बालक-बालिकाओं सहित श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक धार्मिक आयोजन में भाग लिया और मां के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना के बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार जवारा विसर्जन की रस्म निभाई गई। श्रद्धालुओं ने माता रानी से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की। धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ मां खड़क्वा धाम में शारदीय नवरात्रि महोत्सव संपन्न हुआ।

इस आयोजन की जानकारी युवा मंडल के मुकेश पटेल ने दी।

Tags: