खेरवाड़ा में आम आदमी पार्टी की रणनीतिक बैठक, पंचायती राज चुनाव और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन
खेरवाड़ा में आम आदमी पार्टी की बैठक में पंचायती राज चुनाव की रणनीति, संगठन विस्तार और बूथ स्तर पर मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण मंथन हुआ।
तस्वीर में खेरवाड़ा में आयोजित आम आदमी पार्टी की बैठक के दौरान नेता और कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।
खेरवाड़ा में मंगलवार को आम आदमी पार्टी की बैठक विधानसभा प्रभारी महेंद्र खराड़ी के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में आगामी पंचायती राज चुनाव की तैयारियों, संगठन विस्तार तथा बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व महापौर एवं राजस्थान के सह-प्रभारी महेश खींची ने कहा कि आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लगातार जनता के बीच कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा करेंगे, संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद स्थापित करेंगे।
बैठक के दौरान आगामी पंचायत चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया गया।
इस अवसर पर नेता निर्भय सिंह राहौड़ सहित खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में आगामी पंचायती राज चुनाव