गांधी चौक नीलकंठ महादेव मंदिर में गूंजे शिव जयकारे, भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु

खेरोदा के नीलकंठ महादेव मंदिर में आयोजित भजन संध्या में शिव भजनों से गूंजा माहौल, श्रद्धालुओं ने महाआरती में लिया भाग।

Update: 2026-08-04 11:34 GMT

तस्वीर में खेरोदा कस्बे के गांधी चौक स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या के दौरान बैठे हुए स्थानीय कलाकार और ग्रामीण नजर आ रहे हैं।

खेरोदा कस्बे के गांधी चौक स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में सोमवार को ‘एक शाम शिव के नाम’ भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला।

आयोजन के तहत मंदिर परिसर को आकर्षक लाइट डेकोरेशन से सजाया गया था। प्रातकाल से ही नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही।

इसके बाद रात्रि में आयोजित भजन संध्या में स्थानीय कलाकारों और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। शिव भजनों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

देर रात्रि तक चले भजनों के कार्यक्रम के बाद महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महाआरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

Tags:    

Similar News