एसबीआई ग्राम सेवा परियोजना के तहत 25 किसानों ने किया कृषि विश्वविद्यालय का भ्रमण
एसबीआई ग्राम सेवा परियोजना के तहत असारीवाड़ा के 25 किसानों ने राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, उदयपुर का भ्रमण किया। विशेषज्ञों ने आधुनिक कृषि, उन्नत फसल उत्पादन, सब्जी उत्पादन और बागवानी तकनीकों की जानकारी दी।
तस्वीर में तस्वीर में खेरवाड़ा में एसबीआई ग्राम सेवा परियोजना के तहत आयोजित कृषक भ्रमण कार्यक्रम के दौरान असारीवाड़ा ग्राम पंचायत के किसान और ग्रामीण एक बैनर के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
खेरवाड़ा में एसबीआई ग्राम सेवा परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत असारीवाड़ा के किसानों के लिए एक दिवसीय किसान एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों से 25 किसानों ने सहभागिता की।
एक्सपोजर विजिट के दौरान किसानों को राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, उदयपुर का भ्रमण करवाया गया। यहां कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में अपनाई जा रही नई एवं उन्नत तकनीकों की जानकारी दी।
किसानों ने आधुनिक कृषि पद्धतियों, उन्नत फसल उत्पादन, सब्जी उत्पादन, बागवानी तथा खेती में उपयोगी नवीन तकनीकों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। विशेषज्ञों ने खेती में आधुनिक तकनीकों के उपयोग, बेहतर उत्पादन और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की।
एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट के माध्यम से किसानों को नवीन कृषि तकनीकों को समझने और उन्हें अपने खेतों में अपनाने का अवसर मिला।