नवनिर्वाचित सरपंच शारदा मीणा का वादेश्वर हनुमान मंदिर में स्वागत किया जा रहा है।

खेरवाड़ा। ग्राम पंचायत बंजारिया की नवनिर्वाचित सरपंच शारदा मीणा और वार्ड संख्या 2 की नवनिर्वाचित वार्ड पंच कमला देवी का श्री वादेश्वर हनुमान जी मंदिर प्रांगण में मंदिर पुजारी एवं भक्तों की ओर से स्वागत और सम्मान किया गया। इस दौरान भक्तों ने दोनों जनप्रतिनिधियों के सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच शारदा मीणा ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान हनुमान जी के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में उपस्थित भक्तों ने सरपंच शारदा मीणा एवं वार्ड पंच कमला देवी का सम्मान करते हुए उनके सुखद एवं सफल कार्यकाल की कामना की। साथ ही भगवान से प्रार्थना की कि नया वर्ष उनके लिए मंगलमय हो और वे ग्राम पंचायत क्षेत्र के विकास तथा जनसेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दें।

मंदिर पुजारी राहुल व्यास ने बताया कि मंदिर परिसर में नवनिर्वाचित सरपंच एवं वार्ड पंच का स्वागत कर भगवान हनुमान जी से उनके उज्ज्वल भविष्य और मंगलमय कार्यकाल की कामना की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। जय सियाराम के जयकारों के बीच स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Tags: