बदराणा हरिहर धाम में अन्नकूट महोत्सव पर भगवान को अर्पित छप्पन भोग का सजावट दिख रहा है।

बदराणा स्थित हरिहर धाम में खेखरे के पारंपरिक मेले के अवसर पर भगवान श्री हरिहर जी को छप्पन भोग धराया गया। इस मौके पर आयोजित अन्नकूट महोत्सव में सुबह से मध्यरात्रि तक हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। धार्मिक आयोजन में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे और पूजा-अर्चना में भाग लिया।

हरिहर धर्म महोत्सव समिति के अध्यक्ष अमर सिंह झाला ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री हरिहर जी का विशेष श्रृंगार किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद अन्नकूट महोत्सव की महाआरती आयोजित की गई। बड़े मुखिया चंद्रकांत सांचीहर ने सैकड़ों भक्तों की उपस्थिति में भगवान की महाआरती उतारी।

इस अवसर पर राजपरिवार के अमर सिंह झाला, तुलसीदास सांचीहर, माधव सांचीहर, विजय सांचीहर, विश्वजीत सिंह झाला, निखिल सांचीहर और चंदन सांचीहर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पारंपरिक मेले में श्रृंगार, मनिहारी, कपड़े, बर्तन, पूजन सामग्री और खान-पान सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। मेले के दौरान विशाल भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। दिनभर पुरुषों और महिलाओं की अलग-अलग टोलियां भजन-कीर्तन में लीन रहीं।

हरिहर धाम बदराणा में आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान श्री हरिहर जी के दर्शन किए और अन्नकूट महोत्सव में भाग लिया। धार्मिक आस्था, पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक मेल-मिलाप का प्रतीक यह आयोजन खेखरे के पारंपरिक मेले का प्रमुख आकर्षण रहा।

Tags: