झाड़ोल में 70वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, 17 टीमों के 250 खिलाड़ियों ने लिया भाग
झाड़ोल में 70वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। अंडर-17 और अंडर-19 में 17 टीमों के करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
तस्वीर में झाड़ोल के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान मंच पर बैठे अतिथि और आयोजक नजर आ रहे हैं।
झाड़ोल में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को विद्यापीठ खेल मैदान में भव्य समापन हुआ। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाड़ोल एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झाड़ोल की मेजबानी में आयोजित प्रतियोगिता में झाड़ोल पंचायत समिति क्षेत्र की राजकीय एवं निजी विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में 7 तथा अंडर-19 वर्ग में 10 टीमों सहित कुल 17 टीमों के करीब 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-17 वर्ग में राजस्थान बाल विद्या मंदिर झाड़ोल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि इंडस पब्लिक स्कूल झाड़ोल द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं अंडर-19 वर्ग में इंडस पब्लिक स्कूल झाड़ोल विजेता तथा राजस्थान बाल विद्या मंदिर झाड़ोल उपविजेता रहा।
समापन समारोह के प्रारंभ में आयोजक विद्यालयों के स्टाफ ने अतिथियों, शारीरिक शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों का उपरना पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पदम प्रकाश जैन प्रधानाचार्य, कैलाश पूर्बिया वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक, पहाड़ सिंह झाला एवं महावीर जैन शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे। आईपीएस झाड़ोल के प्रधानाचार्य हितेश दवे भी उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट प्रभारी प्रधानाचार्य शंकर लाल मेघवाल एवं उप प्रधानाचार्य नरेंद्र जोशी रहे। प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं में मॉडल विद्यालय गोगला के अध्यापक प्रताप सिंह बाघेला, ओम प्रकाश पंड्या, मनीष सिंह राजावत, मनोज कुमार मीणा तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झाड़ोल के व्याख्याता सोहनलाल पटेल एवं वरिष्ठ अध्यापक भगवती लाल मेघवाल ने सहयोग किया।
फाइनल मुकाबले में देवेंद्र सिंह झाला एवं अवधेश सिंह पंवार ने अंपायरिंग की। अन्य मैचों में ईश्वर सिंह झाला, चंदन सांचीयर, मुकेश लोहार, लक्ष्मी शंकर जोशी, चुन्नीलाल, सुंदरलाल भाखरिया, मांगीलाल मेघवाल, राजवीर सिंह गरासिया, भगवान लाल, पंकज जोशी, भावेश जोशी एवं दिलीप जोशी ने अंपायर की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक शैलेंद्र कुमार शर्मा ने किया। अंत में समापन घोषणा के साथ राष्ट्रगान हुआ और प्रतियोगिता का विधिवत समापन किया गया। प्रतियोगिता में 17 टीमों के करीब 250 खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ जिला स्तरीय क्रिकेट आयोजन संपन्न हुआ।