उदयपुर में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के प्रवास के दौरान उनसे मुलाकात कर दीपावली एवं नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित करते खेरवाड़ा के भाजपा पदाधिकारी और पूर्व विधायक नानालाल आहारी।   

खेरवाड़ा। क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों ने उदयपुर प्रवास पर आए पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात कर उन्हें दीपावली एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने मेवाड़ी परंपरा के अनुसार उनका अभिनंदन किया।

मुलाकात के दौरान पदाधिकारियों ने गुलाबचंद कटारिया को मेवाड़ी पगड़ी पहनाई और दुपट्टा ओढ़ाकर पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस अवसर पर क्षेत्र के पूर्व विधायक नानालाल आहारी, पूर्व उप जिला प्रमुख सुंदरलाल भाणावत, भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन, समाजसेवी विमल कोठारी, पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर, भाजपा नेता केसी शर्मा, युवा नेता सोनू आहारी और जयप्रकाश सिसपुरिया सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस मुलाकात के दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने कटारिया का पारंपरिक मेवाड़ी अंदाज में स्वागत करते हुए दीपावली एवं नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उदयपुर प्रवास के दौरान हुई इस मुलाकात में क्षेत्र के भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।

Tags: