बावलवाड़ा थाने में सीएलजी बैठक, चुनाव और त्योहारों को लेकर कानून व्यवस्था पर मंथन
बावलवाड़ा थाने में सीएलजी बैठक में पंचायतीराज चुनाव और त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था, साइबर ठगी व यातायात नियमों पर चर्चा हुई।
तस्वीर में बावलवाड़ा पुलिस थाना परिसर के भीतर सीएलजी सदस्यों की बैठक के दौरान थाना प्रभारी राम सिंह चुण्डावत और उपस्थित ग्रामीण नजर आ रहे हैं।
खेरवाड़ा तहसील के पुलिस थाना बावलवाड़ा में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनावों और आने वाले त्योहारों को देखते हुए कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा सुरक्षा तैयारियों की रूपरेखा बनाई गई।
थाना प्रभारी राम सिंह चुण्डावत ने कहा कि आगामी चुनाव एवं विभिन्न त्योहारों के दौरान क्षेत्र में पुलिस की ओर से कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने सीएलजी सदस्यों से क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
बैठक में साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों के पालन सहित विभिन्न सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस ने आमजन को साइबर ठगी के प्रति जागरूक रहने तथा यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी।
बैठक में सीएलजी सदस्यों में व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश कलाल, जयदीप जैन, अनिल डोडा, नवल सिंह सिसोदिया, भावेश उपाध्याय, भीम सिंह, अर्जुन सिंह, प्रभुलाल भगोरा, खुमान सिंह चौहान, मगन लाल सालवी, लालूराम सहित सीएलजी सदस्य एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।