एआई+ स्मार्टफोन 1000 से अधिक करेगा सर्विस सेंटर, लॉन्च होगा ऐप
कंपनी दिल्ली में पहला एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर खोलने के साथ ग्राहकों को डिजिटल ट्रैकिंग और डोरस्टेप सपोर्ट देने के लिए नया ऐप ला रही है।
तस्वीर में एआई+ लोगो, भारत का नक्शा और एक स्मार्टफोन का ग्राफिक दिख रहा है।
एआई+ स्मार्टफोन भारत में अपने आफ्टर-सेल्स सर्विस नेटवर्क को 1,000 से अधिक सर्विस सेंटर तक विस्तार देने की तैयारी में है। मौजूदा 800+ सर्विस सेंटर के नेटवर्क में 200+ नए सर्विस सेंटर जोड़े जाएंगे। इसके साथ ही इस दिवाली दिल्ली में एआई+ का पहला एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर शुरू किया जाएगा।
मुंबई, सितंबर 2026। एआई+ स्मार्टफोन ने ग्राहकों को बेहतर आफ्टर-सेल्स सर्विस उपलब्ध कराने के लिए देशभर में अपने सर्विस नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की है। फिजिकल सर्विस नेटवर्क के विस्तार के साथ ब्रांड एआई+ असिस्टेंस ऐप भी पेश करेगा। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डिवाइस सपोर्ट, सर्विस बुकिंग, टिकट ट्रैकिंग और डिवाइस में आने वाली समस्याओं को दूर करने से जुड़ी मदद जैसी सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध होंगी।
इस विस्तार के तहत मौजूदा 800+ सर्विस सेंटर नेटवर्क में 200+ नए सर्विस सेंटर जोड़े जाएंगे। इससे देशभर में एआई+ की आफ्टर-सेल्स पहुंच और बढ़ेगी। फिजिकल और डिजिटल दोनों स्तरों पर किए जा रहे इस विस्तार का उद्देश्य एआई+ ग्राहकों के लिए सर्विस प्रक्रिया को आसान बनाना है। ग्राहक सर्विस रिक्वेस्ट दर्ज करने से लेकर उसके समाधान की जानकारी देखने तक पूरी प्रक्रिया को ट्रैक कर सकेंगे।
इस घोषणा पर माधव शेठ, सीईओ, एनएक्सटीक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीस (एआई+ स्मार्टफोन) ने कहा, “स्मार्टफोन ब्रांड बनाना सिर्फ डिवाइस तक सीमित नहीं है। एआई+ में हमारा मानना है कि असली जुड़ाव डिवाइस खरीदने के बाद शुरू होता है। 1,000+ सर्विस टचपॉइंट्स तक पहुँचना, अपना पहला एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर शुरू करना और एआई+ असिस्टेंस ऐप पेश करना ग्राहकों के लिए सपोर्ट को और आसान, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की दिशा में अहम् कदम हैं। हमारा फोकस बिल्कुल स्पष्ट है, हमारे ग्राहक जहाँ भी हों, उन्हें भरोसेमंद सपोर्ट आसानी से मिलता रहे।”
दिल्ली में शुरू होने वाला यह सेंटर भारत में एआई+ का पहला डेडिकेटेड सर्विस सेंटर होगा। यहां एआई+ स्मार्टफोन के पूरे पोर्टफोलियो के लिए प्रशिक्षित तकनीकी सपोर्ट, ओरिजिनल स्पेयर पार्ट्स, तय मानकों के अनुसार रिपेयर, सॉफ्टवेयर से जुड़ी मदद, वॉरंटी सपोर्ट और डिवाइस सेटअप की सुविधा मिलेगी। आम सर्विस जरूरतों के लिए एआई+ का लक्ष्य समस्या की प्रकृति और उसकी जटिलता के आधार पर उसी दिन से लेकर अधिकतम सात दिन तक में सर्विस पूरी करना है।
एआई+ स्मार्टफोन अपने फिजिकल सर्विस नेटवर्क के विस्तार के साथ एआई+ असिस्टेंस ऐप भी पेश कर रहा है। इसका उद्देश्य ग्राहकों के लिए सर्विस से जुड़ी पूरी प्रक्रिया को आसान बनाना और हर चरण की जानकारी उपलब्ध कराना है। ऐप के जरिए ग्राहक अपने डिवाइस और वॉरंटी की जानकारी देख सकेंगे, पास के सर्विस सेंटर का पता लगा सकेंगे, सर्विस रिक्वेस्ट बुक कर सकेंगे, सर्विस टिकट बना और ट्रैक कर सकेंगे तथा डिवाइस में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए मदद ले सकेंगे।
अपने डिजिटल सपोर्ट को बढ़ते फिजिकल सर्विस नेटवर्क से जोड़कर एआई+ का उद्देश्य ग्राहकों को अधिक सुविधा और पूरी जानकारी देना है। समस्या की पहचान करने और सर्विस रिक्वेस्ट दर्ज करने से लेकर उसके समाधान का स्टेटस देखने तक ग्राहक हर चरण को आसानी से ट्रैक कर सकेंगे।
एक्सक्लूसिव दिल्ली सर्विस सेंटर और एआई+ असिस्टेंस ऐप की शुरुआत भारत में एआई+ स्मार्टफोन की आफ्टर-सेल्स सर्विस के विस्तार के अगले चरण को प्रदर्शित करती है। ब्रांड अपने फिजिकल सर्विस नेटवर्क के साथ डिजिटल सपोर्ट का भी विस्तार कर रहा है। इस पहल के जरिए एआई+ ग्राहकों के लिए आफ्टर-सेल्स सपोर्ट को और आसान, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कंपनी की कोशिश है कि ग्राहकों को सिर्फ स्मार्टफोन खरीदते समय ही नहीं, बल्कि उसके इस्तेमाल के दौरान भी जरूरत के मुताबिक बेहतर सपोर्ट मिलता रहे।