मुंबई। मुंबई होलसेल गोल्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन (MWGJA) की ओर से आयोजित मुंबई होलसेल प्रीमियर लीग (MWPL) सीजन-3 के खिलाड़ियों की नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। नीलामी में टीम ओनर्स, खिलाड़ियों और ज्वेलरी जगत से जुड़े सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। अपनी-अपनी टीमों को मजबूत बनाने के लिए टीम ओनर्स के बीच खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने की प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। नीलामी के सफल आयोजन के साथ ही आगामी क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर ज्वेलरी जगत में उत्साह बढ़ गया है।

आयोजन को MD Gold की ओर से ओम प्रकाश चिपड़ एवं दिलीप चिपड़ ने टाइटल स्पॉन्सर के रूप में सहयोग दिया। वहीं, DVM Aqua Gold Pvt. Ltd. की ओर से विक्की मेहता, दीपक मेहता एवं मुदित मेहता पावर्ड बाय पार्टनर के रूप में जुड़े।




नीलामी और टूर्नामेंट के आयोजन में अन्य प्रायोजकों ने भी सहयोग दिया। इनमें BVC Logistics ने जर्सी, लॉजिस्टिक्स एवं किट स्पॉन्सर, Pragati Gold Pvt. Ltd. ने ऑक्शन स्पॉन्सर, Keiyona Jewels Pvt. Ltd. ने लॉन्च पार्टनर, Vinayak Exports ने ट्रॉफी स्पॉन्सर, Ratan Gold ने जर्सी स्पॉन्सर, Grafixwale Arts ने हैम्पर स्पॉन्सर तथा Laxmi Gold एवं Mangalmani Jewellers Ltd. ने फूड स्पॉन्सर के रूप में योगदान दिया।

इसके अलावा Kagrecha Group यूट्यूब पार्टनर, Nice Insurance Landmark इंश्योरेंस पार्टनर, Rivera Gems & Jewels ग्राउंड स्पॉन्सर, Shanti Jewellers Pvt. Ltd. फैंटेसी लीग स्पॉन्सर, Super Gold 4 एवं 6 स्पॉन्सर, Swarn Shree Chains & Jewellery Pvt. Ltd. टॉस का बॉस, Kaka Group of Companies बुलियन पार्टनर, Shilpa Diamonds Pvt. Ltd. कैप स्पॉन्सर, Siyaa Bullion विकेट स्पॉन्सर एवं Meera Gold बॉल स्पॉन्सर के रूप में आयोजन से जुड़े।

एसोसिएशन ने सभी प्रायोजकों एवं उनके प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन के अनुसार, उनके सहयोग, विश्वास और निरंतर समर्थन से MWPL सीजन-3 को भव्य स्वरूप देने में महत्वपूर्ण मदद मिली है।

खिलाड़ियों की नीलामी के सफल आयोजन में क्रिकेट कमेटी की भी अहम भूमिका रही। कमेटी में अनिल पामेचा, कमल कोठारी, दीपक सिंघवी, लोकेश बाफना, पीयूष जैन, हनी मेहता एवं दीपेश सोनी शामिल हैं। सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

MWPL सीजन-3 का क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार, 20 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसमें ज्वेलरी जगत से जुड़े सदस्य क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर खेल, प्रतिस्पर्धा और टीम भावना का आनंद उठाएंगे।

इस अवसर पर MWGJA के अध्यक्ष महेश बाफना, उपाध्यक्ष दिनेश कोठारी एवं संदीप कोठारी, जनरल सेक्रेटरी श्रेयांस कोठारी, जॉइंट सेक्रेटरी रिंकू बाफना, कोषाध्यक्ष कमल मेहता एवं जॉइंट ट्रेजरर नरेंद्र नवलखा ने सभी स्पॉन्सर्स, टीम ओनर्स, खिलाड़ियों, क्रिकेट कमेटी के सदस्यों तथा एसोसिएशन के सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने MWPL सीजन-3 को सफल और भव्य बनाने में सभी के सामूहिक योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।