सवाई माधोपुर में भारतीय जनता पार्टी के ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत 14 अगस्त को जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर करेंगे।

भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि तिरंगा यात्रा का शुभारंभ 14 अगस्त को प्रातः 11 बजे अंबेडकर सर्किल से होगा। जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली इस तिरंगा यात्रा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

तिरंगा यात्रा से जुड़े मुरली गौतम ने बताया कि जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली तिरंगा रैली बजरिया अम्बेडकर सर्किल से शुरू होकर शर्मा होटल चौराहा, शिव मंदिर, टोंक बस स्टैंड, सिटी सेंटर मॉल होते हुए हम्मीर सर्किल और आलनपुर सर्किल पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा शहर दंडवीर बालाजी पहुंचेगी।

तिरंगा रैली में नगर परिषद क्षेत्र के देशप्रेमी युवा, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बाइक और कार के माध्यम से भाग लेंगे। भाजपा की ओर से आयोजित यह तिरंगा यात्रा ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत जिला मुख्यालय पर प्रमुख कार्यक्रम के रूप में आयोजित होगी।

Tags: