सवाई माधोपुर जिले में बाटोदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1.68 ग्राम स्मैक जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौंली श्री हिम्मत सिंह आरपीएस और पुलिस उपाधीक्षक वृत बामनवास श्री सीताराम मीणा आरपीएस के निकटतम सुपरवीजन में की गई।

दिनांक 11.08.2026 को थाना बाटोदा के थानाधिकारी श्री भोजाराम पु०नि० ने मय पुलिस टीम के रात्री 8.55 पीएम पर मुखबिर की सूचना के आधार पर बैरवा ढाणी तिराहा बाटोदा पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने वहां एक शख्स हरिमोहन शर्मा पुत्र शत्रुघ्न शर्मा, उम्र 27 वर्ष, जाति ब्राह्मण, निवासी बाटोदा, पुलिस थाना बाटोदा, जिला सवाई माधोपुर के कब्जे से 1.68 ग्राम स्मैक बरामद की।

पुलिस ने स्मैक को जब्त कर आरोपी हरिमोहन शर्मा को गिरफ्तार किया। मामले में प्रकरण संख्या 106/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत दर्ज किया गया है।

प्रकरण का अनुसंधान श्री हरिमन मीना पु०नि० थानाधिकारी थाना बामनवास द्वारा किया जा रहा है। आरोपी से अनुसंधान जारी है।

इस कार्रवाई में श्री भोजाराम पु०नि. थानाधिकारी थाना बाटोदा, श्री खुशीराम हैड कानि 368, श्री धर्मवीर कानि 1180, श्री गोरधन कानि 199 और श्री यदुवीर कानि 435 पुलिस टीम के सदस्य रहे।

पुलिस की कार्रवाई में 1.68 ग्राम स्मैक की जब्ती और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अनुसंधान आगे जारी है।

Tags: