सवर्ण समाज की बैठक 25 अगस्त को भगवती पैलेस में, नगर निकाय चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति
सवर्ण समाज की बैठक 25 अगस्त को भगवती पैलेस में होगी। यूजीसी, एस्टोसिटी और ईडब्ल्यूएस आरक्षण के मुद्दे पर चुनावी रणनीति बनेगी।
Update: 2026-08-24 07:45 GMT
सवर्ण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार, 25 अगस्त को शाम 7 बजे भगवती पैलेस में आयोजित की जाएगी। बैठक में सवर्ण समाज के सभी बंधुओं को आमंत्रित किया गया है।
बैठक में यूजीसी, एस्टोसिटी और ईडब्ल्यूएस में आरक्षण नहीं देने के विरोध में नगर परिषद चुनाव को लेकर आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी। सवर्ण समाज के सक्रिय सदस्यों से सुझाव और विचार लिए जाएंगे। इन्हीं सुझावों और विचारों के आधार पर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
बैठक में तैयार की जाने वाली रणनीति के माध्यम से नगर निकाय चुनावों एवं पंचायत राज चुनाव में केंद्र सरकार, राज्य सरकार एवं अन्य राजनीतिक दलों के विरुद्ध संदेश देने की दिशा में विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक को आगामी नगर निकाय एवं पंचायत राज चुनावों के संदर्भ में सवर्ण समाज की आगे की कार्ययोजना तय करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।