भारत विकास परिषद ने 11 पौधे ट्री गार्ड सहित लगाए, 500 पौधे बच्चों को किए वितरित
भारत विकास परिषद मानटाउन ने बजरिया स्थित ईएसआई कार्यालय परिसर में 11 पौधे लगाए और नवदीप पब्लिक स्कूल के बच्चों को 500 पौधे वितरित किए।
तस्वीर में भारत विकास परिषद मानटाउन शाखा के सदस्य ईएसआई कार्यालय परिसर, बजरिया में पौधरोपण करते नजर आ रहे हैं।
पर्यावरण संरक्षण को सेवा कार्य के रूप में समर्पित करते हुए भारत विकास परिषद, शाखा मानटाउन की ओर से रविवार, 23 अगस्त 2026 को ईएसआई कार्यालय परिसर, बजरिया में 11 पौधे ट्री गार्ड सहित लगाए गए। पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी ईएसआई कार्यालय के कर्मचारियों ने ली।
शाखा सचिव उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रकृति वंदन के इस सेवा कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयोजक सेवा दिनेश गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष हेमंत गर्ग, शाखा अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, सचिव उमेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष विपिन अग्रवाल, शाखा संयोजक पर्यावरण ज्ञानेन्द्र दत्त शर्मा, प्रकल्प प्रभारी मनीष कुमार गोयल, सह-सचिव महावीर सिंहल, नन्हा सदस्य नक्ष अग्रवाल तथा महिला सदस्य सुनीता सिंहल और उमा अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
वहीं, सेवा भावना की मिसाल पेश करते हुए संयोजक पर्यावरण एवं नवदीप पब्लिक स्कूल के निदेशक ज्ञानेन्द्र दत्त शर्मा ने अपने विद्यालय के बच्चों को 500 पौधे वितरित किए। इसके साथ ही परिषद द्वारा लगाए गए 11 पौधों में से दो ट्री गार्ड का खर्च उन्होंने स्वयं वहन किया।
प्रकल्प प्रभारी मनीष कुमार गोयल ने पांच पौधों के ट्री गार्ड का खर्च वहन किया। परिषद के इस सेवा कार्यक्रम के माध्यम से पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण पर भी जोर दिया गया और धरा को हरा-भरा एवं सुंदर बनाने का संदेश दिया गया।