मित्रपुरा: पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों ने शुरू किया जनसंपर्क
विधायक इंदिरा मीना के समर्थन में बौली पंचायत समिति और जिला परिषद प्रत्याशियों ने गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुनावी प्रचार अभियान का आगाज किया।
मित्रपुरा में पंचायत चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस प्रत्याशी समर्थकों संग बाजार में निकले।
मित्रपुरा में पंचायत राज चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रविवार को कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने श्री गणेशजी महाराज के दरबार में धोक लगाकर चुनावी यात्रा का शुभारंभ किया। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद प्रत्याशी समर्थकों के साथ जनसंपर्क के लिए निकले। इस दौरान मित्रपुरा मुख्य बाजार में विधायक इंदिरा मीना और कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जयकारे गूंजे तथा समर्थकों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
जानकारी के अनुसार, बौली पंचायत समिति के वार्ड नंबर 2 से नानगराम माली, वार्ड नंबर 19 से जगदीशी मुकराज मीणा और वार्ड नंबर 1 से कमला देवी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी हैं। इनके साथ जिला परिषद के वार्ड नंबर 7 से प्रत्याशी कैलाशी देवी बैरवा भी रविवार को मित्रपुरा स्थित श्री गणेशजी महाराज के मंदिर पहुंचीं। सभी प्रत्याशियों ने मंदिर में धोक लगाकर आशीर्वाद लिया और इसके बाद समर्थकों के साथ अपनी चुनावी यात्रा शुरू की।
चुनावी यात्रा के दौरान प्रत्याशियों ने मित्रपुरा मुख्य बाजार में लोगों से संपर्क किया और समर्थन व आशीर्वाद मांगा। उनके साथ चल रहे समर्थकों ने विधायक इंदिरा मीना और कांग्रेस पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की। जयकारों और नारों के बीच बाजार में चुनावी माहौल नजर आया। प्रत्याशियों की इस जनसंपर्क यात्रा में समर्थकों का उत्साह भी दिखाई दिया।
पंचायत राज चुनाव को लेकर क्षेत्र के गांवों और कस्बों में राजनीतिक गतिविधियां धीरे-धीरे तेज हो रही हैं। विभिन्न वार्डों और जिला परिषद क्षेत्रों में संभावित प्रत्याशी मतदाताओं के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में जुटे हैं। रविवार को मित्रपुरा में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की ओर से निकाली गई चुनावी यात्रा को भी इसी चुनावी गतिविधि की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।