कोटा मंडल में सुरक्षित रेल परिचालन के लिए 16 रेलकर्मी सम्मानित
महिला कल्याण संगठन ने 20 वर्ष की उत्कृष्ट सेवा पूरी करने वाले समर्पित रेलकर्मियों को उनकी निष्ठा और अनुशासन के लिए रेलवे ऑफिसर्स क्लब में अभिनंदन किया।
कोटा के रेलवे ऑफिसर्स क्लब में आयोजित समारोह के दौरान महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती अंशु कालरा और अन्य पदाधिकारियों के साथ सम्मानित 16 रेलकर्मी।
पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित और निर्बाध संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 16 समर्पित रेलकर्मियों को महिला कल्याण संगठन (WWO), कोटा मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। रेलवे ऑफिसर्स क्लब, कोटा में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में उन कर्मचारियों का अभिनंदन किया गया, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हुए रेलवे सेवा में 20 वर्ष पूर्ण किए और निरंतर सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने में योगदान दिया।
समारोह में महिला कल्याण संगठन, कोटा मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अंशु कालरा, उपाध्यक्षा श्रीमती सिम्पल सरवरिया, उपाध्यक्षा श्रीमती अंजू धुरंधर, उपाध्यक्षा श्रीमती अदिति मित्तल, सचिव श्रीमती अर्चना सिंह तथा संगठन की सदस्याओं ने सम्मानित रेलकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रशस्ति प्रदान की।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि सम्मानित होने वाले रेलकर्मियों में श्रीमती सीमा, श्री अरिफ खान, श्रीमती नंद कँवर, श्री विनय कुमार चौबे, श्री आशाराम मीणा, श्री नरेंद्र जैन, श्री यशवंत कुमार, श्रीमती धर्मा बाई, श्री रमेश चंद्र, श्री ओमप्रकाश त्रिपाठी, श्री दीवान सिंह, श्री रमेश चंद, श्री जगदीश के., श्री मो. जाहिर, श्री श्याम कुमार मांझी तथा श्री शहजाद अली शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि ये सभी कर्मचारी रेलवे परिचालन की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। कठिन परिस्थितियों में उनकी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण रेलवे व्यवस्था के लिए प्रेरणास्रोत हैं। समारोह में रेलकर्मियों की सेवाओं को सराहते हुए उनके योगदान को रेलवे संचालन की रीढ़ बताया गया।