तस्वीर में आयोजक विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए।

भारत विकास परिषद् शाखा हिण्डौन सिटी की संस्कार गतिविधि के तहत भारत को जानो प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में शाखा स्तरीय “प्रश्न मंच” प्रतियोगिता स्थानीय रेडी टू रीड स्कूल में आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद जी के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगीत के साथ विधिवत किया गया। प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में एएमपीएस सी. सै. स्कूल हिण्डौन तथा कनिष्ठ वर्ग में उत्कर्ष विद्या निकेतन हिण्डौन की टीम प्रथम स्थान पर चयनित हुई। दोनों टीमें आगामी 4 अक्टूबर को करौली में आयोजित होने वाली प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगी।

शाखा अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता और संस्कार गतिविधि संयोजक हुकम सिंह गुर्जर ने बताया कि शाखा स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग की 11 तथा कनिष्ठ वर्ग की 14 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। वरिष्ठ वर्ग में एएमपीएस विद्यालय की छात्रा नीतू सैनी पुत्री अशोक सैनी और रोहिणी गुप्ता पुत्री कन्हैया लाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महात्मा गांधी स्कूल के सुदर्शन और कार्तिक चौधरी द्वितीय स्थान पर रहे।

कनिष्ठ वर्ग में उत्कर्ष विद्या निकेतन की रिया गोयल और ध्रुव गोयल पुत्र विकास गोयल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एएमपीएस विद्यालय के रक्षित ठाकुर पुत्र रामवीर सिंह और प्रियांशु पुत्र रजनीश ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली दोनों टीमें आगामी 4 अक्टूबर को करौली में आयोजित प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगी।

शाखा सचिव योगेश गुप्ता और प्रकल्प प्रभारी दीनदयाल गुप्ता ने बताया कि भारत को जानो विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता ऑब्जेक्टिव प्रश्न पत्र के माध्यम से विगत 31 अगस्त को समूचे प्रांत की 28 शाखाओं के साथ एक ही दिन और एक ही समय में संपन्न हुई थी। इसमें कुल 18 विद्यालयों के 1150 से अधिक विद्यार्थियों ने वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग में प्रतिभागिता की थी। प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के मध्य शाखा स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सभी शाखा सदस्यों और मातृशक्ति का विशेष सहयोग रहा।

Tags: