गंगापुर सिटी में हेल्प ईच अदर ग्रुप का सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों का सम्मान
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व गणमान्य नागरिकों को सम्मानित कर सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
गंगापुर सिटी में हेल्प ईच अदर ग्रुप द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मंच पर उपस्थित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और आयोजक मंडल के सदस्य।
गंगापुर सिटी में सोशल वर्कर टीम हेल्प ईच अदर ग्रुप की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, धार्मिक विद्वानों और गणमान्य नागरिकों का स्वागत कर सम्मानित किया गया। समारोह में समाजसेवा, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की भागीदारी रही।
समारोह में बामनवास से रेखा मीणा की ओर से उनके प्रतिनिधि रूप सिंह मीणा शामिल हुए। करौली सभापति सुनील सैनी, उपसभापति अमीनुद्दीन खान और गंगापुर सिटी के उपसभापति मुजाहिद गद्दी ने भी शिरकत की। गंगापुर सिटी के पार्षद मुमताज, आकिब, सत्तार, शाकिर, इरशाद, रसीद, आजाद, हुसैन, अनवर और इस्माइल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
करौली से रिजवान खान और शाहरुख खान समारोह में पहुंचे। हिंडौन से एजाज अहमद मंडल अध्यक्ष कांग्रेस, मारूफ पठान, नावेद पठान, शाहरुख कुरैशी, इरफान सैफी और डॉ. मालिक ने भाग लिया। वहीं, वजीरपुर से मोनिश खान, जुम्मा खान, नासिर खान और गय्यूर खान भी समारोह में शामिल हुए।
कार्यक्रम में मौलाना मंसूर आलम, यूनुस मास्टर, कारी इज़हारुल हक, इंतजार मास्टर, शकील मुर्तजा, कप्तान करौली, हाशिम पत्रकार, इमाम बड़ौली, यश बैंक मैनेजर अकबर भाई, सफी पीटीआई, रजाक, शौकीन और वसीम अकरम की उपस्थिति रही।
समारोह के सफल आयोजन में ग्रुप अध्यक्ष नजरुद्दीन शाह, सीए मोहम्मद नईम अल्ताफ, आसिफ खान एसडीपीआई, रिजवान खान, एमडी इमरान खान, मोहम्मद सफीक, इबरार ताज, जावेद शेख, सरफराज खान, मुवीन भाई, अनीस घाटियां, अबरार चौधरी अलीगंज, मतीन भाई, जाकिर हुसैन एनआरआई और सोहेल भाई सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।
आयोजकों ने समारोह में शामिल सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी समाजसेवा और जनकल्याण के कार्य जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। हेल्प ईच अदर ग्रुप की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और जनसेवा के संदेश को प्रमुखता से सामने रखा गया।