गंगापुर सिटी के श्याम मंदिर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान महाराज प्रमोद गिरी जी को बाबा श्याम की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन करते समिति पदाधिकारी एवं अतिथि।

गंगापुर सिटी में श्री श्याम सेवा धाम समिति की ओर से सोमवार को श्याम मंदिर परिसर में सभापति एवं पार्षदगण सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महाराज श्री 1008 प्रमोद गिरी जी के सानिध्य में हुए इस कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति एवं समिति कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल के पिता रमेश चंद गोयल और पत्नी भावना गोयल का माला पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया।

समारोह में सभापति कृष्ण कुमार गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि गंगापुर सिटी के प्रथम सेवक के रूप में उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसके पीछे उनके माता-पिता का आशीर्वाद, कुशलगढ़ वाले बाबा श्याम की कृपा, प्रमोद गिरी महाराज का आशीर्वाद और गंगापुर सिटी के सभी श्याम प्रेमियों का स्नेह एवं सहयोग रहा है। उन्होंने अपने पिता रमेश चंद गोयल के आशीर्वाद को भी अपनी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।

समिति अध्यक्ष राजेंद्र दुसाद की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में महाराज प्रमोद गिरी जी सहित नगर परिषद के पार्षदों का भी अभिनंदन किया गया। सम्मानित होने वालों में पार्षद वीरेंद्र कुमार अग्रवाल, गिरधारी अग्रवाल ठेकेदार, राजेंद्र कुमार गुप्ता, दुष्यंत कटारिया, जितेंद्र कटारिया, विजेंद्र सिंह गुर्जर, पंकज मंगलम, रत्ना गुप्ता, ललित अग्रवाल, सरोज गुर्जर, घनश्याम गुप्ता गोठरा वाले एवं विजय गुप्ता विक्की शामिल रहे।

कार्यक्रम संयोजक राजकुमार गोयनका ने समारोह की रूपरेखा प्रस्तुत की। समारोह में सभापति कृष्ण कुमार गोयल के पिता रमेश चंद गोयल और पत्नी भावना गोयल के सम्मान के साथ पार्षदों का अभिनंदन भी किया गया।

Tags: