डॉ. हेमंत शर्मा की लगातार तीसरी ऐतिहासिक जीत पर भव्य नागरिक अभिनंदन, सर्व समाज ने किया सम्मान
गंगापुर सिटी में डॉ. हेमंत शर्मा की लगातार तीसरी जीत पर भव्य नागरिक अभिनंदन हुआ, सर्व समाज ने सम्मान कर आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
तस्वीर में एक मंच पर कई पुरुष एक साथ खड़े हैं, जिन्होंने साफे और फूलों की मालाएं पहनी हुई हैं, और उनके पीछे अभिनंदन समारोह का एक बड़ा बैनर लगा हुआ है।
गंगापुर सिटी में सनाढ्य गौड़ ब्राह्मण समाज के चुनाव में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक रूप से निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. हेमंत शर्मा एवं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। ओसवाल चुंगी नाका स्थित विजय पैलेस में मित्र मंडली के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सर्व समाज ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान कर उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. हेमंत शर्मा, उपाध्यक्ष वासुदेव शर्मा, महामंत्री राकेश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, संगठन मंत्री घनश्याम शर्मा, सह सचिव मनोज शर्मा एवं भंडारी विजेंद्र शर्मा मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ आराध्य देव भगवान श्री परशुराम के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद गंगापुर सिटी एवं आसपास के विभिन्न सामाजिक संगठनों, अग्रवाल समाज, ब्राह्मण समाज, विप्र फाउंडेशन, सर्व ब्राह्मण महासभा, भारतीय जनता पार्टी के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, शिक्षण संस्थानों तथा इष्ट-मित्रों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया। सभी ने डॉ. हेमंत शर्मा की ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए आगामी कार्यकाल में समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का विश्वास व्यक्त किया। विप्र फाउंडेशन द्वारा भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के निर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा निष्पक्ष चुनाव कराने पर निर्वाचन आयोग के सदस्यों का भी स्वागत किया गया। शिवकुमार शर्मा एडवोकेट, राजकुमार उपाध्याय एवं विष्णु गिरदावर को माला एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. हेमंत शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज ने जिस विश्वास के साथ उन्हें एवं समस्त कार्यकारिणी को जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज की उन्नति के साथ-साथ सर्व समाज को साथ लेकर सकारात्मक सोच के साथ विकास एवं सामाजिक सरोकारों के कार्य किए जाएंगे। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर शिक्षा, सेवा, संगठन एवं विकास के क्षेत्र में नए प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम का मंच संचालन सामाजिक कार्यकर्ता धनेश शर्मा ने किया। इस दौरान हाल ही में भारतीय जनता पार्टी द्वारा उपखंड स्तरीय जन अभियोग एवं सतर्कता समिति में मनोनीत सदस्य मिथलेश व्यास का भी सर्व समाज की ओर से माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।
नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम के आयोजन में मित्र मंडली के सदस्य सूरज प्रसाद गर्ग, दिनेश गुप्ता स्वास्तिक, देवेंद्र पाठक, मनोज गुप्ता, मनोज जैन, राजेश गोयल कंपाउंडर एवं मोहम्मद अफजल की विशेष भूमिका रही।
कार्यक्रम में बालकृष्ण शर्मा, डॉ. एस.एन. शर्मा, वी.के. जैन, घनश्याम बजाज, गिर्राज गुप्ता बीईओ, हरिगोपाल शर्मा, हनुमान मुक्त, घनश्याम रावत, शैलेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र पीपी, राजेन्द्र आरओ, हर्षवर्धन एडवोकेट, गोविन्द दीक्षित डीईओ, देवी लाल मीना डीईओ, अशोक मीना, गोपाल पार्थ, चेतन अग्रवाल, धर्मेन्द्र मित्तल, धर्म प्रकाश आर्य, अब्दुल गनी खान, के.डी. खान, गोपाल धामोनिया, सतीश धामोनिया, बदन सिंह गुर्जर एक्सईएन, मदन मोहन खण्डेलवाल, दिलीप गुर्जर, दीपक सिंघल, विनोद अटल, ओमी कटारिया, कृष्ण कुमार गोयल, डॉ. मानव जैन, अनिल दुबे, राजेन्द्री मीना, विभा मीना, प्रियंका पाठक, इन्द्रा गर्ग, मिथलेश शर्मा, पिंकी गोयल, बविता शर्मा, माया पाठक, सौरभ बरडिया, राजकुमारी जैन, दिलीप तिवाड़ी, विष्णु गुरुजी, नरेश दुबे, राजेन्द्र सहारिया, सुरेश शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, मोहन शर्मा, गोविन्द सहाय शर्मा, दुर्गेश शर्मा, दिलीप पंवार सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।