गंगापुर सिटी: बिजासन माता की 44वीं मासिक यात्रा और डाक ध्वज यात्रा आयोजित
कर्मचारी कॉलोनी से इंदरगढ़ के लिए रवाना होने वाली यात्रा 24 सितंबर को बिजासन माता मंदिर पहुंचेगी, जहां कन्या पूजन और भंडारा होगा।
तस्वीर में बिजासन माता की श्रृंगारित मूर्ति फूलों से सजी हुई दिखाई दे रही है।
गंगापुर सिटी। मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को तृतीय डाक ध्वज यात्रा एवं 44वीं मासिक यात्रा निकाली जाएगी। प्रातः 8 बजे कर्मचारी कॉलोनी स्थित इंदरगढ़ दरबार से विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के बाद माता रानी को रथ पर विराजमान कर ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ जिला बूंदी स्थित इंदरगढ़ माता के भवन के लिए यात्रा रवाना होगी।
समिति महामंत्री वेद प्रकाश मंगल ने बताया कि यात्रा सैनिक नगर, उदेई मोड़, फव्वारा चौक, ट्रक यूनियन, ईदगाह मोड़ एवं मिर्जापुर होते हुए इंदरगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी। 24 सितंबर को प्रातः 7 बजे इंदरगढ़ मोड़ से सभी श्रद्धालु यात्री जुलूस के रूप में माता के भवन पहुंचेंगे और माता रानी को ध्वज अर्पित करेंगे।
उन्होंने बताया कि बिजासन माता को भोग-प्रसादी अर्पित करने के बाद प्रातः 9 बजे गंगापुर वालों की धर्मशाला में कन्याओं को भोजन कराया जाएगा। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया गया है।