23 अगस्त को गंगापुर सिटी में आकाश आनंद की सभा की तैयारी तेज, बसपा ने किया केंद्र कैंप व समीक्षा बैठक का आयोजन
सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में बसपा ने समीक्षा बैठक व केंद्र कैंप आयोजित कर 23 अगस्त को आकाश आनंद के कार्यक्रम की तैयारियों को तेज किया।
तस्वीर में सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में आयोजित बसपा बैठक के दौरान बीआर आंबेडकर और कांशीराम के माला चढ़े चित्रों के आसपास खड़े पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिखाई दे रहे हैं।
बहुजन समाज पार्टी जिला सवाई माधोपुर की ओर से विधानसभा गंगापुर सिटी क्षेत्र के वार्ड नंबर 01 मानपुर जयपुर बाईपास रोड तथा गाँव खुटला में समीक्षा बैठक और केंद्र कैंप का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान 23 अगस्त 2026, रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। इस अवसर पर जानकारी दी गई कि युवाओं के आइकॉन एवं बसपा के राष्ट्रीय संयोजक माननीय आकाश आनंद जी बिरला ऑडीटोरियम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सुरेश धर्मपुरा जी, लोकसभा जॉन प्रभारी, विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय हरिओम गोगरिया जी प्रदेश सचिव तथा माननीय राजेश भोजवाल प्रदेश सचिव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय मनोज कुमार मीना, जिला अध्यक्ष सवाई माधोपुर ने की।
इस दौरान संगठनात्मक विस्तार के तहत अजय सिंह बैरवा को विधानसभा अध्यक्ष, गणपत बैरवा को विधानसभा प्रभारी, राकेश जी को बीवीएफ संयोजक, रिन्केश बैरवा को सेक्टर अध्यक्ष तथा हरिसिंह गुर्जर को सेक्टर महासचिव बनाया गया।
बैठक एवं केंद्र कैंप में गोपाल सैनी जिला उपाध्यक्ष, अजीत कुमार, कमल कांत करसोलियां, प्रभारी, गाँव खुटला से रमेश चन्द्र, मोहन लाल, कालूराम, जगदीश, भवऊता, रामजी लाल, रामचरण, केदार, खिलाड़ी, हरि प्रसाद, उँकार, खेमराज, कैलाश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन आगामी 23 अगस्त 2026 को आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों और प्रचार-प्रसार पर जोर देने के साथ हुआ।