बड़ागांव सरवर में राष्ट्रीय ध्वज थामे तिरंगा रैली निकालते राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी और शिक्षक।

बड़ागांव सरवर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर से देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। विद्यालय परिसर से शुरू हुई रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और विद्यालय के समस्त स्टाफ साथियों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा थामे विद्यार्थियों के देशभक्ति के नारों से गांव का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।

रैली को विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गणेश जी मीणा ने तिरंगा दिखाकर रवाना किया। इसके बाद रैली विद्यालय परिसर से निकलकर बड़ागांव सरवर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। विद्यार्थियों ने “घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा”, “भारत माता की जय” सहित अनेक देशभक्ति के नारे लगाए।

तिरंगा रैली के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने का संदेश दिया गया। रैली के दौरान गांव के ग्रामीणों में भी देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

विद्यालय परिसर से निकली इस तिरंगा रैली ने पूरे गांव में एकता, राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश पहुंचाया। आयोजन को लेकर विद्यालय परिवार की ग्रामीणों ने सराहना की।

Tags: