आमेट के आरके स्कूल में विधिक जागरूकता अभियान, जज प्रियंका चौहान ने बच्चों को बताए कानूनी अधिकार
जज प्रियंका चौहान ने नर्सरी से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और साइबर अपराध से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
आमेट के आरके स्कूल में विधिक सेवा जागरूकता अभियान के दौरान बैठे अतिथिगण नजर आ रहे हैं.
आमेट के गांधी नगर कॉलोनी स्थित आरके स्कूल ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आमेट इंग्लिश मीडियम में विधिक सेवा जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को कानून के अधिकारों, साइबर क्राइम और कानून से जुड़ी विभिन्न जानकारियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में आमेट की जज सुश्री प्रियंका चौहान ने नर्सरी से कक्षा 10 तक के छात्र-छात्राओं को विधिक जागरूकता संबंधी जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जज सुश्री प्रियंका चौहान ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकुमारी शर्मा और राजेंद्र कुमार शर्मा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों में आमेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता आदित्य शर्मा, रामलाल राठी और एनजीओ कार्यकर्ता जगदीश मेघवाल शामिल हुए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुभव शर्मा ने जज प्रियंका चौहान का अभिवादन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय के अध्यापक धर्मचंद बुनकर ने किया। वहीं, विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल हीना शर्मा ने धन्यवाद भाषण दिया।
इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ भी उपस्थित रहा। इनमें सूरज जांगिड़, तुषार शर्मा, नगेंद्र सिंह, वंदना चौहान, नगमा बानु, कुसुम कंवर, प्रीति रेगर, पूजा जीनगर, गीता कंवर, शांता रेबारी, मूमल कंवर, दुर्गा रेबारी, कंचन कंवर, सीमा सुथार और सुमन चौहान शामिल रहे।
विद्यालय में आयोजित इस विधिक जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और साइबर अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। अभियान में नर्सरी से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों की सहभागिता रही।