केलवा क्षेत्र में मूलीबाई कोठारी पत्नी देवीलाल कोठारी के मरणोपरांत नेत्रदान कर मानवता और परोपकार का संदेश दिया गया। इस पुनीत कार्य के लिए कोठारी परिवार की सराहना करते हुए परिषद ने आभार व्यक्त किया। नेत्रदान की प्रक्रिया को समय पर पूरा कराने में विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं और चिकित्सकीय टीम का विशेष सहयोग रहा।

अभातेयुप के पूर्व सहमंत्री लकी कोठारी की प्रेरणा और समय पर सूचना के कारण नेत्रदान संभव हो पाया। इस कार्य में आई बैंक सोसायटी राजस्थान के उदयपुर चैप्टर के सूरज पोरवाल, महाराणा भूपाल चिकित्सालय के नेत्र चिकित्सालय के हेड डॉ. बेरवा और टेक्नीशियन नवीन जीनगर का विशेष सहयोग रहा।

नेत्रदान के राज्य प्रभारी एवं आई बैंक सोसायटी उदयपुर चैप्टर के संयोजक भूपेश खमेसरा ने तत्परता दिखाते हुए प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, उदयपुर तेरापंथ युवक परिषद के वैभव चौधरी और शौर्य खमेसरा ने चिकित्सकीय टीम को समय पर केलवा पहुंचाने में सहयोग किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष राजेश गांग, मंत्री निखिल कोठारी, अनिल कोठारी, मनोज कोठारी, कुशाल बोहरा और लकी कोठारी सहित तेरापंथ सभा के पूरण गांग, मुकेश कोठारी (डीसी) तथा परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।

मूलीबाई कोठारी के मरणोपरांत नेत्रदान के इस कार्य के लिए परिषद ने कोठारी परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। नेत्रदान के माध्यम से समाज में मानवता, परोपकार और दूसरों के जीवन में उजाला लाने का संदेश दिया गया।

Tags: